हथियार की नोक पर पंप कर्मचारियों बंधक बनाया,पंप मालिक से मारपीट कर लूटे रुपए ओर जेवर

नगदी सहित सोने की अंगूठी ओर चैन लेकर का भागे बदमाश

शाजापुर जिले के आगरा मुंबई नेशनल हाईवे 52 पर टोल प्लाजा के पास स्थित जियो कम्पनी के एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों ने बीती रात लूट की वारदात को अंजाम दिया।हथियारबंद बदमाश यहां से कर्मचारियों और पेट्रोल पंप संचालक के साथ मारपीट कर 40 से ₹50 हजार रुपए की नकदी और चेन अंगुठी लूट कर फरार हो गए बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।पेट्रोल पंप संचालक अखिलेश मंडलोई के मुताबिक गुरुवार रात 11:40 बजे के लगभग 7 से 8 बदमाश इनके पेट्रोल पंप पहुंचे,लुटेरों के पास बंदूक और अन्य हथियार थे पहले इन लोगों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद तीन कर्मचारियों को पड़कर उनके हाथ पैर बांध दिए और ऑफिस में बंद कर दिया,इसी दौरान पेट्रोल पंप के मालिक अखिलेश मंडलोई अचानक यहां पहुंच गए और उन्होंने पेट्रोल पंप की लाइट बंद देखी और कर्मचारी गायब मिले,लुटेरों का एक साथी निगरानी के लिए पंप के बाहर खड़ा था उसने पेट्रोल पंप संचालक को डीजल ना होने की बात कही तो पेट्रोल पंप संचालक को शंका हुई और कर्मचारियों की मौजूदगी के बारे में पूछ कर पंप ऑफिस की तरफ जाने लगे तो बदमाश ने अपने साथियों को बुला लिया और पेट्रोल पंप संचालक से भी मारपीट कर केबिन में ले गए जहां उनसे केश लॉकर की चाबी छुड़ाकर उसमें रखे 40 से ₹50 हजार रुपए लूट लिए,इस दौरान बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक से उनकी सोने की चैन और अंगूठी भी उतरवा कर छीन ली,

सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए लुटेरे

बदमाशों ने ऑफिस के आईटी सेक्शन में तोड़फोड़ कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर अपने साथ ले गए,बदमाश लूटपाट के बाद पंप संचालक और कर्मचारियों को को केबिन में बंद कर कर मौके से भाग निकले,घटना की जानकारी मिलते ही वारदात के लगभग आधे घंटे बाद ही मक्सी और तराना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली,बदमाशों की मारपीट के बाद पेट्रोल पंप संचालक अखिलेश मंडलोई का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उन्हें रात को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा हालांकि अब वह पूरी तरह स्वस्थ है,

तराना थाना प्रभारी प्रहलाद दलोदिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। तराना थाना पुलिस अब इस पूरे मामले में पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारियों के बयान लेकर जांच में जुटी है,पंप के आसपास स्थित और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों का कुछ सुराग लग पाए। फिलहाल में बदमाशों द्वारा दो मोबाइल और 40 से 50 हजार नगदी लेकर गए हैं। जिनमें से एक मोबाइल बदमाशों द्वारा फेंक दिया गया है। जो पुलिस के पास है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

मक्सी के जियो पंप पर जिस वक्त यह लूट की घटना हुई उक्त घटनास्थल मक्सी थाने दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वारदात के 35 मिनट बाद मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों की तलाश में जाने की बजाय मक्सी थाने का बल तराना पुलिस के इंतजार में घटना स्थल पर ही खड़ा रहा। इस वजह से लूट की घटना को अंजाम देने वाले नकाबपोश बदमाश भागने में सफल रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat