देशभक्ति के नारों के साथ कुक्षी में निकली तिरंगा यात्रा,

मातृशक्ति के साथ सभी समाज धर्म के लोग उत्साह के साथ हुए शामिल
नरेश राठौड़
कुक्षी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के साथ भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित तिंरगा यात्रा नगर में भारतीय नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा मंच द्वारा शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा नगर उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई।इसमें स्वामीनारायण संप्रदाय के संत जनों के साथ सभी समाज धर्म के युवा, राजनेता, व्यवसायी, समाजसेवी,महिलाएं,बच्चों आदि नें शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया।
हाथों में तिरंगा लिए लोग भारतीय सेना जिंदाबाद..भारतमाता की जय.. देशभक्ति के नारों से नगर को गुंजायमान कर दिया.यात्रा का जगह जगह लोगों नें पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया.कृषि उपज मंडी से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कचहरी चौक पहुंची जहाँ नगर के गणमान्य जनों नें सेना के शौर्य का सम्मान करते हुए मौजूद सैनिक हरिसिंह डोड़वे,मोहनलाल हम्मड व राधेश्यामजी मुझाल्दा का सम्मान अभिनन्दन कर भारतमाता की आरती कर राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ।

jtvbharat
Author: jtvbharat