
अनिल भरावा
आलोट:- शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न,आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्य तिथि पर
स्थानीय नेहरू गार्डन नगर परिषद परिसर में उनकी मुर्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन एवं सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवर लाल शर्मा,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिनव निगम,पार्षद अशोक खींची, नागेश खारोल,पुर्व पार्षद मुमताज भाई,महेश निगम, महिपाल सिंह सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी योगेश निगम,शंकर सिंह परिहार भीम, ध्रुवराज सिंह सोलंकी,आजाद बाफना सहित कई युवा साथी उपस्थित रहे।।!