खेतिया आय टी आई में ट्रेड बढ़ाने व प्रशिक्षकों के पदों की पूर्ति को लेकर विधायक श्याम बर्डे ने की मंत्रीजी से मांग

राजेश नाहर 9479973888
खेतिया
खेतिया में चल रहे आय टी आई में क्षेत्र की मांग अनुरूप ट्रेंड नही है वही प्रशिक्षकों की कमी बनी ही है।क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने कौशल विकास मंत्री गौतम टेंटवाल से प्रतिनिधि मंडल सहित भेंट कर खेतिया में संचालित हो रहे आय टी आय में नवीन ट्रेड प्रारम्भ करने की स्वीकृति प्रदान करने व ट्रेड अनुसार प्रशिक्षको की नियुक्ति करने की मांग रखी।मंत्री टेंटवाल ने क्षेत्र की मांग पर सैद्धान्तिक सहमति जताते हुए स्वीकृति हेतु आश्वस्त किया।

विधायक श्याम बर्डे ने बतलाया कि वर्तमान में खेतिया संस्थान में सीमित ट्रेड ही संचालित हो रहे हैं, जिससे छात्रों की संख्या एवं उनके रोजगार के अवसरों में बाधा उत्पन्न हो रही है। साथ ही, प्रशिक्षकों की संख्या भी अत्यल्प है, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।अतः संस्थान में नवीन ट्रेड जैसे कि मोटर मैकेनिक व्हीकल, डीजल मैकेनिकल, सोलर टेक्नीशियन, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर आदि प्रारंभ किए जाने सम्बन्धी मांग रखी, व स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर करने हेतु प्रशिक्षकों की नियमित नियुक्ति की जाने की मांग रखी।जिस पर मंत्री जी ने सैद्धान्तिक सहमति जताते हुए शीघ्र स्वीकृति हेतु आश्वस्त किया।विधायक बर्डे ने कहा कि पानसेमल क्षेत्र आदिवासी एवं सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां के युवाओं के लिए आईटीआई एकमात्र व्यावसायिक प्रशिक्षण का केंद्र है। यदि इसे पर्याप्त संसाधन एवं स्टाफ उपलब्ध कराया जाए, तो यह आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देने में सहायक सिद्ध होगा।
मंत्री जी से भेंट के दौरान विधायक बर्डे के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे

jtvbharat
Author: jtvbharat