
शनि जयंती हर्षोल्लास से मनाई
विशाल बाबा नामदेव
बाग:- प्रति वर्षनुसार इस वर्ष भी शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के गंगा कुई धाम
स्थित शनि मंदिर में मंगलवार अमावस्या को शनि जयंती मनाई गई।
गंगाकुई धाम मे विराजमान संत श्री सुरजपुरी महाराज के आशीर्वाद और सानिध्य में अल सुबह से तिल तेल से भगवान अभिषेक किया गया। विद्वान पंडितो के द्वारा हवन में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली गई ।सुबह से ही दर्शनार्थी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी साथ ही संध्या आरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के हजारों श्रृद्धालुओं ने महाआरती व महाप्रसादी का लाभ लिया |