अज्ञात चोरो द्वारा एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय ढाबलामाधोसिंह में चोरी की वारदात

कमल राठौर
भानपुरा :- संस्था प्रधान हरिश नामदेव नें थाना प्रभारी भानपुरा को आवेदन दिया की आज दिनांक 28-05-2025 को विधालय में मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिला श्रीमती भिन्नी बाई पति लालसिंह द्वारा सुबह 9 बजे मोबाइल फोन पर सूचना दी गई की में प्रतिदिन विद्यालय परिसर में लगें पौधो को पानी पिलाने पंहुची तो परिसर में स्थित मध्याह्न भोजन कक्ष का ताला व खिड़की टूटी हुई थी देखने पर पता चला की कक्ष में लगा ट्यूबवेल का स्टार्टर एंव लगभग 200 फीट केबल अज्ञात चोर चोरी कर के ले गये है । सुचना मिलने पर विधालय के प्रधानाध्यापक हरिश नामदेव तथा विद्यालय स्टाफ के अन्य शिक्षक व ग्रामवासी उपस्थित हुए, मौका स्थिति का पंचनामा बनाया गया तथा भानपुरा थाना में उक्त चोरी की घटना की रिपोर्ट की गई व पंचनामा की प्रतिलिपि की एक – एक काफी संकुल केंद्र व विकास खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat