तेज हवा व पानी के चलते बार बार प्रभावित विद्युत व्यवस्था के सुधार में जुटी कम्पनी की टीम

राजेश नाहर 9479973888
खेतिया,,
विगत दिनों तेज हवा आँधी के चलते शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति लगातार प्रभावित होती रही।तेज हवा चलने से शहर में कई जगह खम्भों से तार टूट गए। विद्युत सप्लाई लगातार प्रभावित हो रहा है।मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के स्थानीय कनिष्ठ यंत्री बी डी किराड़े आज स्वयं टीम के साथ शहर के विद्युत आपूर्ति में होने वाली बाधा को दूर करने में जुटे है।खम्भो पर तारो का संयोजन व्यवस्थित किया जा रहा वही झूलते हुए तारो को बांस की चिपली लगाकर व्यवस्थित किया जा रहा ताकि तेज हवा में आपस मे तार न टकराए।शहर के शिवजी चौक,टैगोर चौक की डीपी का भी मेंटेनेंस करवाया।
वर्तमान में बारिश का भी समय है वही हवाओ के बाद गर्मी निरन्तर है ऐसे में विद्युत आपूर्ति नियमित बनी रहे इस हेतु प्रयास किया जा रहा
कनिष्ठ यंत्री किराड़े ने बताया कि नगर मे ओर अन्य कार्य जो करवाने योग्य हे जल्द हि करवाया जावेगा ,उपभोक्ताओं कि समस्या लाइन सम्बंधित जो जानकारी मे आयेगा जल्द किया जावेगा,,शहर में विद्युत आपूर्ति निरन्तर बनी रहे इस हेतु आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।आवश्यक सुधार होने से राहत हो सकेगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat