नगर परिषद अध्यक्ष ने नालों का किया दौरा,

मानसून सीजन के पहले साफ सफाई और गहरीकरण करने के दिए निर्देश

रहवासियों को थमाए नोटिस, सड़कों एवं नालियों पर किए गए अतिक्रमण को तीन दिन के भीतर हटाए

इंदौर फर्स्ट
शाहरुख मंसुरी

मुंदी नगर परिषद अध्यक्ष ज्योतिबाला राठौर एवं सांसद प्रतिनिधि चन्द्रमोहन राठौर ने सीएमओं के साथ मिलकर के बुधवार को वल्लभनगर मूंदी का दौरा किया । जिसमें बहने वाले नाले की मानसून सीजन के पहले साफ सफाई और गहरीकरण करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय जैन को दिये इसके अलावा वल्लभनगर मे आवासीय पट्टे की भूमि पर व्यवसायिक दुकाने संचालित होने के मामले मे दस्तावेजो की जांच करने के निर्देश अध्यक्ष द्वारा सीएमओ संजय जैन को दिए गए। वर्षा काल मे जलभराव की स्थिति नहीं बने इसके लिए लोगों द्वारा नाली नालों पर किया गया अतिक्रमण हटाने का मन नगर परिषद ने बना लिया है। ताकि जलभराव की स्थिति नहीं बने। नगर परिषद ने इसके लिए रहवासियों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस थमा दिए है। जिसमें नगर के केनूद चौराहे से बालाजी हिल्स कॉलोनी गंगा माता तक एवं पुनासा खंडवा रोड़ पर गावल कुँए से नए थाने तक का अतिक्रमण हटाने की तीन दिनों की मोहलत नगर परिषद द्वारा रहवासियों को दी गई है। नगर परिषद सीएमओं संजय जैन ने बताया कि लोगो ने सड़कों एवं नालियों तक टिनसेट एवं पक्के निर्माण कार्य कर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे यातायात अवरुद्ध होता है। तीन दिवस के अंदर घर एवं दुकानों के सामने किया पक्का निर्माण सहित ओटले टिनसेट हटाने के नोटिस दिए गए हैं। सड़कों एवं नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटने से यातायात में बाधा उत्पन्न नहीं होगी। मानसून में समय समय पर नालियों को साफ करना जरूरी है। नहीं तो जलभराव की स्थिति निर्मित होगी। और घरों में पानी भराने का भय बना रहेगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat