सांसद बोले -तबाह फसल का मुआवजा देगी सरकार : बुरहानपुर में आंधी से सात गांवो की केला फसल खराब, पाटिल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – जिले में मंगलवार शाम आई आंधी और बारिश ने किसानों की केला फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। रायगांव, नीमगांव, खामनी, सुखपुरी, शाहपुर, फोपनार गांवो में करोड़ों रुपए की केला फसल बर्बाद हुई है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। किसानों से बात कर उन्हें हुए नुकसान के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा की है। सभी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। सांसद ने सरकार से खुद की बीमा कंपनी बनाने की बात भी कही है। किसानों को हुए नुकसान पर कहां प्रशासन हर किसान के नुकसान का आकलन कर रहा है। फसल बीमा को लेकर भी चिंताजनक स्थिति है बार-बार टेंडर जारी होने के बाद भी कोई बीमा कंपनी आगे नहीं आ रही है। सांसद ने इस मुद्दे को दो बार संसद में उठाया कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौसम आधारित बीमा जल्द लागू करने का आश्वासन दिया है

सरकार खुद बीमा कंपनी बनाए

सांसद ने कहा कि यदि कोई बीमा कंपनी आगे नहीं आती है तो। सरकार को खुद बीमा कंपनी बनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार किसानों को दो लाख रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा देती है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में किसानों को मात्र 150 – 200 रुपए का मुआवजा मिलता था। सांसद के साथ एसडीएम पल्लवी पुरानीक, तहसीलदार नितिन चौहान और जनप्रतिनिधि मौजूद थे सांसद ने किसानों को भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ है प्रभावित क्षेत्रों में कुछ जगह फसल कटनी शुरू हो चुकी थी कुछ फसले एक महीने में कटने वाली थी

jtvbharat
Author: jtvbharat