बड़वानी परिवहन चौकी पर अवैध वसूलीः दो आरक्षक देवेंद्र दांगी और नरेंद्र बरखेडे़ को आयुक्त ने किया निलंबित

( साजिद राजधानी )मध्यप्रदेश के परिवहन चौकी बड़वानी पर अवैध वसूली करने वाले दो आरक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। आरक्षक देवेंद्र दांगी और नरेंद्र बरखेडे़ को परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने निलंबित कर दिया है।
दोनों के खिलाफ परिवहन चौकी पर अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

jtvbharat
Author: jtvbharat