
माध्यमिक शाला के 420 व प्राथमिक के 1029 प्रधान अध्य्यापक हुए प्रशिक्षित
गौरव टांकवाल 9754518401 पिपलौदा । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्टार प्रोजेक्ट के तहत जिले के प्राथमिक,माध्यमिक शाला प्रधान अध्यापकों का लीडरशिप आधारित नेतृत्व क्षमता विकास पांच दिवसीय प्रशिक्षण सात चरणों में संपन्न हुआ। जिले की माध्यमिक शालाओं के 420 तथा प्राथमिक शालाओं के 1029 प्रधान अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया।
शिक्षकों के प्रशिक्षण से होगा कौशल विकास- डॉ. गुप्ता
समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण के अवसर पर डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रशिक्षण के माध्यम से शाला प्रबंधन एवं नेतृत्व क्षमता में गुणात्मक परिवर्तन के लिए शिक्षकों के व्यावसायिक एवं चिंतन, सृजनात्मक, संप्रेषण, कौशल विकास शिक्षकों के लिए शाला प्रबंधन एवं नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण दिया गया जो बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।
शाला प्रबंधन में उपयोगी सिद्ध होगा प्रशिक्षण – भोगलेकर
व्याख्याता एवं राज्य स्तर से प्रशिक्षित राजेंद्रराव भोगलेकर ने बताया कि यह प्रशिक्षण मिश्रित मोड में दिया गया। प्रशिक्षण की विधि डिजिटल, मैन्युअल तथा इंटरएक्टिव की थी, जिसमें अधिक से अधिक सहभागिता प्रतिभागियों की रही। जो प्रधान अध्यापकों के शाला प्रबंधन में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।
इन्होंने भी दिया प्रशिक्षण
व्याख्याता संगीता भट्ट, अलका आचार्य, जिला समन्वयक (समावेशी शिक्षा) अंबाराम बोस, लेखपाल शेर अली खान, तेज कुमार निनामा, रामजी माल, राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स विशाल पांडे, संध्या जैन, डॉ अजीत प्रसाद चौहान, सचिन पटवा, दिनेश राठौर, संजय गुप्ता, कांता अटरिया, शकीला खानम द्वारा सातों चरणों में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।