सिंगल युज प्लास्टिक नो, पॉलिथीन दिखने पर लगेगा 5 हजार रुपए का जुर्माना

ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – ग्राम पंचायत इच्छापुर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 29 मई को सिंगल युज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन को बैन करने के लिए जागरूकता अभियान ग्राम पंचायत द्वारा चलाया गया। ग्रामीणों को समझाइश
दी गई की। सिंगल युज प्लास्टिक के उपयोग से जल निकासी, नालियों के चोक होने से मच्छर पनपते हैं। गाय और मवेशियों द्वारा प्लास्टिक खाने की समस्याएं आए दिन हो रही है। पर्यावरण की दृष्टि से बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत इच्छापुर ने प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है।

पंचायत मे प्रस्ताव पारित हुआ

पंचायत में प्रस्ताव पारित कर फैसला लिया है कि अब सिंगल युज प्लास्टिक के उपयोग करते पाए जाने पर 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। पंचायत ने इस काम के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं की मदद ली। समूह की महिलाएं हाट बाजार, दुकानदार और डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरुक कर रही है इस अभियान में जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत ने दुकानदारों एवं ग्रामीणों को समझाइश देकर इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान जनपद सीईओ बुरहानपुर, ग्राम पंचायत सरपंच इच्छापुर, सचिव विकास महाजन, स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद थे

jtvbharat
Author: jtvbharat