बजरी माफियाओ के आतंक को लेकर पूर्व मंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में ज्ञापन आज।

चित्तौड़गढ़ कि कानून व्यवस्था बजरी माफियाओं के सामने लचर साबित हो रही: पूर्व मंत्री जाड़ावत।

शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा।

राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में आज 3 जून दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को बजरी माफियाओं के साए में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधी मण्डल द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पूर्व मंत्री जाड़ावत ने कहा है चितौड़गढ़ की शान और स्वाभिमान वाले जनप्रतिनिधि को वोट देकर स्थानीय जनता को नतीजन आतंक के साए में सोना पड़ रहा है रविवार रात्रि को सेमलपुरा में हुई भयावह घटना रोंगटे खड़े कर देती है की शांत दिखने वाला चित्तौड़ अशांत होता जा रहा है की विधानसभा को किसकी नजर लग गई है। पूर्व में भी बजरी माफियाओं के बढ़ते होसले को लेकर प्रशासन को चेताया गया था, हाल ही में कुछ दिनों पूर्व नेतावल महाराज एवं बस्सी में आयोजित कार्यक्रम में भी मेने बजरी माफियाओं का जिक्र किया था। कानून व्यवस्था इन माफियाओं के सामने लचर साबित हो रही है, 60 राउंड गोलियां चलना एवं हत्या होना कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे है। आखिर कोन मूकदर्शक बनकर बजरी की गाडी कमाई में लगा हुआ है जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद है।

jtvbharat
Author: jtvbharat