सजेली फाटक का भयावह मंजर देख के रूह कांप गई

देर रात सीमेंट भरा ट्राला मारुति इको वाहन पर पलट गया यह भयावह एक्सीडेंट में इको वाहन के परखच्चे उड़े,दो परिवार के नौ लोगों की गई जान,दो घायल

गांव में पसरा मातम परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुए बेहाल

क्या परिवहन विभाग अब भी सबक लेकर जागेगा या होते रहेंगे हादसे….?

बॉक्स
परिवहन विभाग पिटोल बेरियर की बजाय जिले की सड़कों पर चल रहे अवैध वाहन, अधिक सवारियां ढोने वाली ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही ट्रेक्स गाड़ियों पर ध्यान दे जिसमें 9- 12 की बजाय भेड़ बकरियों की तरह 40 से 50 बोनट ओर छतों पर बैठ रही सवारियां…..
सौरभ खिमेसरा/हरीश पंचाल
मेघनगर/थांदला :- मंगलवार बुधवार की देर रात झाबुआ जिले की तहसील थांदला के थांदला से झाबुआ मार्ग पर सजेली फाटक के समीप देर रात यह हादसा संजेली रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के पास हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर मारुति इको वैन पर पलट गया। इस भीषण हादसे में कार चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 11 में से 9 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। 2 गंभीर घायल है जिसमें एक महिला व एक बच्ची को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया।
जो जानकारी मिली उस अनुसार मृतक परिवार कल्याणपुरा के समीप भावपुरा ग्राम से शादी समारोह से वापस अपने घर लोट रहे थे तभी सजेली फाटक के समीप निर्माणाधीन पुल के समीप सीमेंट भरा ट्राला मारुति ईको GJ 09 BL 5956 पर पलटी खा गया ओर ट्राला इको वाहन को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में इको वाहन में सवार 9 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक शिवगढ़ महुड़ा तह. मेघनगर जिला झाबुआ के बताए जा रहे है । घटना की जानकारी मिलते ही थांदला व मेघनगर की पुलिस एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व दोनों घायल एव मृतकों को सिविल अस्पताल थांदला व मेघनगर अस्पताल पहुंचाया । दुर्घटना में मृतक के जो नाम बताए जा रहे है वह इस प्रकार से है
एक्सीडेंट में मारे गये मृतको के नाम
जिनकी सीएचसी थांदला में शव रखे है –

1. मुकेश पिता गोपाल खपेड़ उम्र 40 साल निवासी शिवगढ़ महुड़ा

2. श्रीमती अकली पति सोमला परमार उम्र 35 साल निवासी देवीगढ़

3. विनोद पिता मुकेश खपेड़ उम्र 16 साल निवासी शिवगढ़ महुड़ा

4. कुमारी पायल पिता मुकेश खपेड़ उम्र 12 साल निवासी शिवगढ़ महुड़ा

5. श्रीमती मडीबाई पति भारु बामनिया उम्र 38 साल निवासी शिवगढ़ महुड़ा

6. विजय पिता भारु बामनिया उम्र 14 साल निवासी शिवगढ़ महुड़ा

7. कुमारी कान्ता पिता भारु बामनिया उम 14 साल निवासी शिवगढ़ महुड़ा

8. रागनी पिता रामचंद बामनिया उम्र 9 साल निवासी शिवगढ़ महुड़ा

सीएचसी मेघनगर मे रखा शव –

9. श्रीमती शवलीबाई पति मुकेश खपेड़ उम्र 35 साल निवासी शिवगढ़ महुड़ा

घायलो के नाम –

1. पायल पिता सोमला परमार उम्र 19 साल निवासी देवीगढ़ (डीएच झाबुआ से रेफर दाहोद)

2. आशु पिता रामचंद बामनिया उम 5 साल निवासी निवासी शिवगढ़ महुड़ा (सीएचसी थांदला मे इलाजरत)

मृतक सावली का शव मेघनगर शासकीय अस्पताल पहुंचा जबकि अन्य मृतक के शव थांदला सिविल हॉस्पिटल लाए गए । घटना की जानकारी के उपरांत जिला प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल एवं अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली है
वहीं बताया जा रहा है कि एक्सिडेंट के बाद ट्राला चालक घटना स्थल से फरार हो गया है

मंत्री चौहान ने घटना पर जताया दुःख

सजेली फाटक पर हुए भीषण सड़क हादसे पर केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने जताया दुःख कहा भीषण हादसे में कई लोगो की दर्दनाक मौत का दुःखद सामाचार मिला है , ईश्वर दिवंगत आत्मा का अपने श्रीचरणों में स्थान दे व घायलों को जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हु ।

मुझसे बात करते हुए केबिनेट मंत्री चौहान ने बताया की , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मृतक के परिजन को 2 – 2 लाख रुपए और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है ।

jtvbharat
Author: jtvbharat