आकाश धार्वे जावद जनपद पंचायत सीईओ पर दुष्कर्म का केस दर्ज

गंधवानी थाने में लिव इन पार्टनर ने की शिकायत, 11 साल संबंध बनाएं शादी से मुकर गया
सुनील मुनिया
धार:- आकाश धार्वे जावद जनपद पंचायत के सीईओ आकाश धार्वे की मुसीबत बढ़ने वाली है इनके खिलाफ इनकी पूर्व में लिव इन पार्टनर रही महिला की शिकायत पर धार जिले के गंधवानी थाने में नीमच जिले के जावद जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी (सीईओ) आकाश धार्वे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। सीईओ की लिव इन पार्टनर का आरोप है के सीईओ ने शादी का झांसा देकर 11 साल तक संबंध बनाएं शादी का दबाव बनाया तो मना कर दिया।
जानकारी में गंधवानी थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया की युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस उसकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। वहीं सीईओ धार्वे ने आरोप को गलत बताया है।
2012 में हुई थी पहली बार मुलाकात

महिला ने शिकायत में बताया कि आकाश धार्वे पहले गंधवानी थाना क्षेत्र में रहता था। साल 2012-13 में दोनों की मुलाकात हुई बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों लिव इन में रहने लगे। 2019 में आकाश जनपद सीईओ बन गया।
साल 2022 में आकाश की नीमच में पोस्टिंग हुई इसके बाद भी दोनों साथ रहे। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कई बार शादी का आश्वासन दिया। दिसंबर 2024 में आकाश ने शादी से इंकार कर दिया। इसी के बाद से दोनों अलग हो गए।

गांव में भी पंचायत बुलाई घर भी ले गया
युवती का कहना है कि आकाश के शादी से इंकार करने पर गांव की पंचायत भी बुलाई गई। पंचायत ने महिला के साथ रहने का निर्णय सुनाया। इसके बाद आकाश महिला को अपने गांव के घर ले गया।
बाद में परिजनों ने महिला को उसके घर वापस भेज दिया।
सीईओ ने खुद के अपहरण की साजिश रची
6 फरवरी को उज्जैन नागदा रोड पर सीईओ का अपहरण किया गया था। नागदा में उज्जैन और नीमच पुलिस ने घेराबंदी कर सीईओ को छुड़ाया था।
इस मामले में बेटमा तहसीलदार जगदीश रंधावा पांच पटवारी एक महिला सहित 13 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
महिला ने अपहरण की इश घटना को झूठा बताया है। उसका कहना है कि उस दिन आकाश धार्वे ने खुद उसके परिजनों को शादी की बात करने बुलाया था ।
लेकिन बाद में अपने ही अपहरण की कहानी रच दी ।

सीईओ बोकर शिकायत की जानकारी नहीं
वहीं सीईओ आकाश धार्वे ने आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अपहरण का केस न्यायालय में विचाराधीन है। लिव इन या यौन शोषण जैसी कोई भी शिकायत की जानकारी नहीं है।

jtvbharat
Author: jtvbharat