
राजू सोनी -9977226352
खरगोन-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) नरेंद्र सिंह रावत के स्थानांतरण पर गौमाता सेवा संस्थान गांधी नगर ,गौरक्षक संगठन व पत्रकार बंधुओं द्वारा कार्यालय पहुंच कर भावभीनी विदाई दी ।नरेंद्र सिंह रावत ने इसी वर्ष अप्रेल के पहले सप्ताह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन का कार्यभार संभाला था ।करीब 2 माह के अपने कार्यकाल मे ही नरेन्द्र सिंह रावत को शहर की कानून व्यवस्था को बनाये रखने व अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करने वाले कर्त्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाने लगा ,गौ रक्षक संगठन के राजू सोनी ,हरिओम यादव ने कहा के नरेन्द्र रावत सर ने आमजन में पुलिस के प्रति मित्रभाव व अपराधियों में कानून का भय बना कर रखा है।इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे ने कहा रावत सर के साथ काम करने का अलग अनुभव रहा ,कम समय मे भी आपसे बहुत कुछ सीखने मिला ,आपके सरल सहज व्यक्तित्व की सराहना पूरा पुलिस स्टाफ कर रहा है ।
पुलिस कर्मी रविन्द्र जाधव (सूचना संकलन) ने कहा सर का व्यवहार अपने सभी साथी पुलिस कर्मियों के प्रति स्नेहपूर्ण रहा ।आपके निर्देशन में काम करके बहोत कुछ सीखने मिला है ।
ज्ञात हो के विगत दिनों गौरक्षकों पर गौ तस्करों द्वारा किये गए प्राण घातक हमले में चार गौ सेवक घायल हुए थे उनमें से सतीश राठौर व राजा चौहान गंभीर घायल हो गए थे उस रात हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह तत्काल अस्पताल पहुंचे व घायलों के उचित उपचार की व्यवस्था करवाई वह देर रात से सुबह तक अस्पताल में रहे व गौसेवको के उपचार का हर संभव प्रयास करते रहे ।
गौरक्षक सतीश राठौर पैर हाथ मे फैक्चर होने के बावजूद राजा चौहान के साथ नरेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद प्रकट करने पहुंचे ।
राठौर ने धन्यवाद देते हुए कहा के श्रीमान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना व आपके द्वारा गौतस्करों पर की गई कार्यवाही ने तस्कारो की कमर तोड़ कर रख दी है ।ईश्वर से कामना है के आपकी पदस्थापना पुनः खरगोन हो ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह रावत ने इस सम्मान व आत्मीय स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त करते कहा आप सभी से अच्छा सहयोग ओर स्नेह मिला है ,खरगोन की स्मृतिया हमेशा दिल के करीब रहेगी, स्थानांतरण एक निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा है आप सभी से जो प्यार मिला उसके लिए खरगोन की जनता का हृदय से आभारी रहूंगा।
उन्होंने कहा की श्रीमान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना गौवंश तस्करी पर नकेल कसने को लेकर बहोत गंभीरता से काम कर रहे है ।उनके निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था बनी हुई है ।उनके साथ किये काम हमेशा स्मृति में बने रहेंगे ।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने नरेंद्र सिंह रावत को नवीन पदस्थापना की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विवेक सिंह तोमर ने पुष्प हार पहना कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया साथ ही
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सागर वोरे ने गौमाता का चित्र स्मृति स्वरूप भेंट कर नवीन पदस्थापना की शुभकामनाएं दी।
विदाई व सम्मान समारोह पर खरगोन के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पुरोहित, सदाशिव वर्मा,मनीष मड़ाहर,ओमप्रकाश रामनेकर, विशाल छटिए ,जाकिर खान ,रवि परमार,साजिद खान व गौ रक्षक संगठन के ललित यादव,वीरेंद्र बर्डे,कोमल माली, ऋषिराज यादव,विक्की चौहान,मनोज कर्मा,संतोष राठौर आदि ने नरेंद्र सिंह रावत को भावभीनी विदाई व नवीन पदस्थापना की शुभकामनाएं दी ।
बता दे कि नरेन्द्र सिंह रावत (भा.पु.से )2021 बैच के पुलिस अधिकारी है,उनकी नवीन पदस्थापना माननीय राज्यपाल महोदय मध्यप्रदेश के परीसहाय के रूप में हुई है ।