गोवंश हत्या व गोवंश तस्करी के विरुद्ध ठोस कार्यवाही हेतु “विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा विभाग जिला जावरा” ने दिया ज्ञापन

अनिल भरावा

आलोट:- शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग जिला जावरा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम अंबे माता परिसर ताल में गौवंश रक्षण को लेकर ज्ञापन दिया गया। राष्ट्र रक्षा हेतु बकरीद से पूर्व गोवंश हत्या, गो वंश तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो के लिए इसमें मांग की गई। संपूर्ण देशवासी भली-भांति जानते हैं कि गोवंश हमारी सात्विक ऊर्जा, आर्थिक समृद्धि एवं आरोग्य का सर्वश्रेष्ठ स्रोत हैं। इसी दिव्या वैज्ञानिक आधार को ध्यान में रखते हुए “विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग” देश में बढ़ती गोवंश तस्करी व हत्या की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए, बकरीद के मौके पर यह मांग करता है। कि जिला व स्थानीय पुलिस प्रशासन घटनाओं के विरुद्ध न सिर्फ कठोर कार्रवाई करें बल्कि भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति रोकने हेतु पूरी संवेदनशीलता के साथ समुचित कदम उठाएं। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग ने मांग की है कि सभी जिला सरकारे, पुलिस प्रशासन गोवंश हत्यारो व गोवंश तस्करों के विरुद्ध कठोरता से ठोस कार्यवाही करें। जिससे गोरक्षकों को सड़कों पर आने के लिए मजबूर ना होना पड़े। संगठन ने यह भी मांग की है कि कुछ राज्यों में बकरीद के अवसर पर वाहनों में गोवंश को लाने, ले जाने की अधिकतम संख्या में जो डील दी जाती हैं वह नहीं दी जाए। ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रात, विभाग, जिला, प्रखंड तथा ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat