नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं, कुर्बानी का पर्व बना भाईचारे का प्रतीक।

अजय बचले की रिपोर्ट

आमला। शहर में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरी अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने सुबह ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा की। इस मौके पर देश और शहर में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी गईं।नमाज की इमामत हाफिज एहसान साहब ने की। नमाज में क्षेत्र के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिला। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम मे किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित नहीं हुए, जिससे मुस्लिम समाज में नाराजगी देखी गई। इस मौके पर सदर जाहिद पटेल, नायक सदर शेख़ आबीद, हाजी अब्दुल अजीज, हाजी मोहम्मद यूनुस, हाजी गफ्फार अली, मोहम्मद इकबाल, PCWJ अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लघा, मोहम्मद जावेद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।

jtvbharat
Author: jtvbharat