
राजेश नाहर 9479973888
पानसेमल विधानसभा के ग्रा.पं बन्धारा बुजुर्ग में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किसान भाइयों से संवाद करते समय क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने उक्त बात कही ।
विधायक बर्डे ने अभियान का महत्व बताते हुए कहा कि
अभियान के अंतर्गत वैज्ञानिक लैब से निकलकर गांव में किसानों के बीच पहुंच रहे है, और वैज्ञानिक तरीके और नवीनतम तकनीक की जानकारी प्रदान कर रहे है। सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि आप सभी इसका लाभ अवश्य उठाएं।
राज्य और केंद्र सरकार के अनेक जन कल्याणकारी और किसान हितैषी योजनाएं हमारे किसान बन्धुओं तक पहुंचे यह इस प्रकार के आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल जैन, विपी सिंह सोलंकी, प्रकाश जोशी, जनपद सदस्य जगदीश जी भंडारी, योगेश जैन,सरपच भावसर अवासे, जतन बरडे, श्यामराव वसावे, भोमराज सोलंकी, शंकर रावताले, सहित जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष गण, पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, स्थानीय किसान, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।