दिल्ली के पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने संभाली मध्यप्रदेश की कमान

प्रथम भोपाल आगमन पर आम आदमी पार्टी बैतूल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

ब्यूरो चीफ राकेश सिंह

बैतूल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी के रूप में दिल्ली से आए पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का प्रथम भोपाल आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सारनी से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य और प्रदेश संयुक्त सचिव अजय सोनी ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की।
उनके साथ ऊर्जावान युवा नेता शिबू विश्वकर्मा और पूर्व पार्षद प्रत्याशी, पूर्व सर्किल प्रभारी अजय सरनकर भी उपस्थित रहे। इन सभी नेताओं ने प्रदेश में जमीनी संगठन निर्माण, जनता के मुद्दों पर आंदोलन और सक्रिय कार्यशैली को लेकर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।
अजय सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल, उपाध्यक्ष ममता मीणा और संगठन के अन्य प्रमुख नेताओं के समक्ष बैतूल जिले में एक बड़ी पदयात्रा का प्रस्ताव रखते हुए प्रदेश प्रभारी को आमंत्रित किया, जिसे जितेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश नेतृत्व ने सहर्ष स्वीकार किया। बैठक के दौरान सभी नेताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने और जनता जनार्दन से जुड़े मुद्दों पर सड़क पर संघर्ष करने की दिशा में गंभीर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल जोन प्रभारी ममता मीणा ने एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रभारी का स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए प्रभारी के आगमन से गजब का उत्साह देखा गया। 8 जून को सुबह से ही भोपाल एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस विश्रामगृह और पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के स्वागत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।
– मध्यप्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने का काम शुरू
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा देशभर में संगठन विस्तार और जनता के मुद्दों पर आंदोलन को लेकर जो रूपरेखा बनाई गई है, उसी के तहत मध्यप्रदेश में भी संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रदेश प्रभारी ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान 8 जून से 11 जून तक सभी ज़ोन, जिलों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन टू वन बैठक कर संगठन के पूर्व कार्यों की समीक्षा और भावी रणनीति पर चर्चा शुरू की है। इस कड़ी में भोपाल ज़ोन के नेताओं के साथ पहली बैठक आयोजित हुई, जिसमें नई ऊर्जा और नई दिशा देने के लिए विस्तृत चर्चा हुई।

jtvbharat
Author: jtvbharat