
अनिल भरावा
आलोट:- बुधवार को राडी माता गौ .शाला परिसर में मां बगलामुखी शक्तिपीठ के पिठाधिश्वर कृष्णानंद जी महाराज के कर कमलों से गौशाला में जन सहयोग से निर्मित 26 बाय120के पशु आहार भंडार घर एवं साथ ही गाय के छोटे बच्चों को रखने के लिए समाजसेवी मनीष फरकिया के सहयोग से उनके दादी जी स्वर्गीय गुलाब भाई पन्नालाल जी फरकीया की स्मृति में निर्मित माधव कुटीर का भी लोकार्पण किया एवं गायों को हरिचरी एवं पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आचार्य जिनसुंदर सुरिश्वर जी महाराज की प्रेरणा से सहस्त्रफणा पारसनाथ ट्रस्ट सूरत के सहयोग से बोरिंग का भूमि पूजन किया गया
इस अवसर पर स्वामी जी ने राड़ी माता मंदिर को अतिप्राचीन स्थान बताते हुए आने वाला समय में बड़ा तीर्थ बनेगा इसके विकास में हम सभी सहयोगी बनेंगे गौशाला को आदर्श गौशाला बनाने का पूरा प्रयास करेंगे
कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप मेंजनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह जी परिहार, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, मालवा के प्रसिद्ध वास्तुविद डॉक्टर कैलाश जी विश्वकर्मा ,सांसद प्रतिनिधि नंदन राज जैन, व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ,समाजसेवी गोवर्धन गौशाला के अध्यक्ष मनीष सेठिया, खामरिया आश्रम के महाराज बालकृष्ण जी पूर्व सरपंच भेरू सिंह जी परिहार ग्राम पंचायत सरपंच रामलाल मालवीय मैं अपने विचार रखें
स्वागत भाषण गौशाला समिति के अध्यक्ष राहुल रांका ने राड़ी माता मंदिर एवं गौशाला के बारे में सभी को विस्तृत .जानकारी दी
कार्यक्रम का संचालन गौशाला समिति के सह सचिव संजय सिंदुरिया आभार समिति के सचिव नटवर राव ने माना
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष थान सिंह नापाखेड़ा वरिष्ठ समाजसेवी श्री घनश्याम जी सोनी गवर्नमेंट गौशाला के संचालक तूफान सिंह सहित कई गणमान्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे