खेतिया पुलिस ने 2.40 लाख मूल्य की 05 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते एक आरोपी गिरफ्तार किया

राजेश नाहर 9479973888
खेतिया:- जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में “ऑपरेशन हवालात” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना खेतिया पुलिस ने खेतिया व मसावद महाराष्ट्र क्षेत्र से चोरी गयी 5 मोटरसाइकिल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
खेतिया व इससे लगे महारास्ट्र के हिस्से से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात होरही है जिसमे पुलिस ने टीम बनाकर ढूंढने में सफलता प्राप्त की है।
खेतिया पुलिस ने 240000 ₹ लागत की 5 मोटरसाइकिल बरामद करते हुए आरोपी
तिरंगा पिता मुकेश सोलंकी, उम्र 22 वर्ष, निवासी आमझीरी तहसील पानसेमल को गिरफ्तार कर लिया है
खेतिया पुलिस के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल MP46ZB4037, स्प्लेंडर प्रो MP46MG3325,स्प्लेंडर MP09JF7886 व HF डिलक्स MP46ME6719 ,स्प्लेंडर प्लस MP46MP9029 बरामद की गई है,,थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश ने बताया कि आरोपी द्वारा एक मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश करते समय उसे पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कुल 5 मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर सभी वाहन बरामद किए गए।

थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश के नेतृत्व में एसडीओपी राजपुर आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में इस सफलता में सायबर सेल बड़वानी तथा थाना खेतिया के
सउनि विक्रमसिंह किराड़े, अर्जुनसिंह मंडलोई, प्रआर प्रीति यादव, विजय भवेल, धर्मेन्द्र पटेल, सुनिल मुवेल, चालक लीलाशंकर पाटीदार,
तथा सायबर सेल के उनि रितेश खत्री, प्रआरक्षक योगेश पाटील, आरक्षक अर्जुन, आरक्षक मडिया डावर का सराहनीय भूमिका रही है।

jtvbharat
Author: jtvbharat