ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में चार बार लुटेरी दुल्हन के चक्कर में लुट चुके लोग फिर भी नसीहत नहीं

कोटड़ाबुजुर्ग में लुटेरी दुल्हन की पांचवीं घटना,नगदी व जेवर समेत डेढ़ लाख नगदी लेकर हुई फरार

अब पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत,पुलिस आरोपियों की तलाश में
डेस्क
गरोठ:- तहसील के ग्राम कोटडाबुजुर्ग में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां एक लुटेरी दुल्हन ने डेढ़ लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 4 लाख रुपए का माल लेकर फरार हो गई।
पीड़ित मुकेश पांडे पिता बाबूलाल पांडे निवासी कोटडाबुजुर्ग ने गरोठ थाने में ज्योति पिता ओंकार बागड़े निवासी बालाघाट और अर्चना पिता रामेश्वर सलैया निवासी बैतूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मुकेश ने बताया कि 12 जून की रात सफेद स्विफ्ट कार में आए लोग लड़की को विदा कर ले गए। रात में लड़की ने उसे कोई दवा पिलाई जिससे वह बेहोश हो गया और अगली सुबह घर से जेवर व नगदी लेकर फरार हो गई। शादी वाले दिन लड़की के साथ छह लोग रुके थे, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल थे। इन पुरुषों की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। यह कोटडाबुजुर्ग का पांचवां मामला है, जहां शादी के नाम पर लुटेरी दुल्हनों ने लाखों की ठगी की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आगे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

jtvbharat
Author: jtvbharat