राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी कैलाश चौहान को ज्ञापन सौपा

आदिवासी समाज के संगठनों मे रोष, ज्ञापन दिया

विशाल बाबा नामदेव

बाग:-सोशल मिडिया पर मात्र एक आह्वान पर आज प्रदेशभर मे जिले स्तर,तेहसील स्तर और विकासखंड स्तर जयस् संगठन के द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया।

जयस संगठन के साथी धर्मपूर्वी इंजी.विलेश खराड़ी निवासी बाजना (रतलाम)के पक्ष मे राष्ट्रपति महोदया के नाम थाना प्रभारी कैलाश चौहान को ज्ञापन सौपा गया।

जयस् संगठन के दिशानिर्देश अनुसार कुल छः पेज की प्रतिलिपि का वाचन करते हुए सरपंच अर्जुन चौहान
ने बताया कि
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आदिवासियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा हैं।शासन-प्रशासन की मिली भगत से आदिवासी युवाओं पर आये दिन,जिला बदर एवं रासुका की कार्रवाई कि जान रही है।हमारे साथी धर्मपूर्वी इंजी.विलेश खराडी के साथ द्वेषपूर्ण,सामाजिक कार्य को करने से रोकने के लिए रासुका की अवधि अवैध रूप से तीन महीने और बढ़ाई दी गईं हैं।जिस वजह से आदिवासी समाज के संगठनों मे रोष व्याप्त है!
इस संदर्भ मे आदिवासी समाज के समस्त आदिवासी संगठनों मिलकर तय किया की कस्बों स्तर,तेहसील स्तर और जिला मुख्यालय को ज्ञापन सौपकर राज्य और केन्द्र सरकार को अवगत करवाया जाये।इ ज्ञापन के दौरान उपस्थित दादा पर्वतसिंह मण्डलोई,मुन्नाभाई सिसौदिया,चन्दू रिसावला,समरथ गेहलोद,श्रीराम चौहान आदी साथीयो ज्ञापन देखकर शासन को अवगत करवाया।

jtvbharat
Author: jtvbharat