आपातकाल को लेकर भाजपा ने मनाया काला दिवस

रैली निकाल कर आपात काल मुर्दाबाद के नारे लगाए
अनिल भरावा
आलोट:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के विरोध में पूरे देश में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया जिसके तहत भाजपा मंडल आलोट द्वारा नगर के विट्ठल मंदिर चौराहे से एक रैली निकाली गई जो संजय चौक पहुंच कर नुक्कड़ सभा के रूप में परिवर्तित हुई जहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया
वरिष्ठ नेता दिनेश कोठारी,नंदन राज जैन आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि
कांग्रेस सरकार ने उस समय आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को कलंकित करने का कार्य किया अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रतिबंध लगाने का कार्य किया पत्रकारों को समाचार लगाने से पहले सरकार से अनुमति लेना होती थी पूरे देश में 11 लाख सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले कार्यकर्ताओं ओर नेताओं को जेल में भेज दिया था पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान की हत्या कर लोकतंत्र को दबाने का कार्य किया था
देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ी उनके सामने सोशलिस्ट पार्टी के राजनारायण चुनाव लड़ रहे थे चुनाव में गांधी की विजय हुई लेकिन राज नारायण ने कोर्ट में पिटिशन लगाई की गांधी ने सत्ता का दुरुपयोग कर अपने सरकारी सचिव को बिना इस्तीफ़ा दिलवाएं प्रस्तावक बनाया चुनाव में
सरकारी विमान का उपयोग किया ओर मतदाताओं को लुभाने के लिए रुपए एवं कम्बल का वितरण किया जिस पर कोर्ट के उनके चुनाव की शून्य घोषित किया
जिससे नाराज इंदिरा गांधी ने सत्ता का दुरुपयोग कर आपात काल जैसे कृत्य को अंजाम दिया और भाजपा सहित कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं को जेल में भेज दिया
इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन शर्मा,श्रवण सिंह सोलंकी, कैलाश सांखला,शंभू लाल पाटीदार,पार्षद बालकृष्ण कुंवाडिया,संजय माली,शहजाद मुल्तानी, राजेश बैरागी,संजय मीणा,वसीम लाला ,संजय सिंदुरिया, राहुल रांका,युवराज सिंह यादव, मोहनलाल पाटीदार,कमला शंकर मेवाड़ा,राजकुमार निगम,गोविन्द सोनी,नंदकिशोर माली,राजेंद्र गुप्ता, विजेंद्र सिंह सोलंकी,गौरव भैंसोंटा,अशोक कुंवाडिया,महावीर दास बैरागी,मुकेश दवे,गोपाल सिंह आंजना,हेमेंद्र निगम,उपेंद्र पुरोहित,शैलेन्द्र राठौर, विशाल सोलंकी,संतोष मकवाना,बद्रीलाल टेलर,वैभव मांदलिया,डूंगर सिंह परिहार,
शांतिलाल चौहान,समरथ चौधरी, राकेश मेवाड़ा,कैलाश पाटीदार,विट्ठल मोदी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे संचालन कार्यक्रम के प्रभारी अनिल भरावा एवं आभार युवामोर्चा अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सोलंकी ने किया

jtvbharat
Author: jtvbharat