
जुबेर अहमद
धरियावद
9001885006
प्रतापगढ़-जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया के मार्गदर्शन में जिले भर में ग्राम पंचायत में कार्य योजना के अनुसार अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविरों का आयोजन कर स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न सुविधाओं व योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को पखवाड़े के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं।
4 जुलाई को यहां होंगे शिविर
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अन्त्योदय संबल पखवाड़ा 4 जुलाई, शुक्रवार को धरियावद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुणिया, वालीसीमा, लोडी माण्डवी, माण्डवी, धमोत्तर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत केसरपुरा, नारायणखेड़ा, सुहागपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामपुरिया, प्रतापगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मगरोड़ा, मनोहरगढ़, मचलाना, दलोट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रायपुर जंगल, लीलिया, अरनोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोदीनेरा, साखथलीखुर्द, पीपलखूंट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पीपलखूंट, सागबाड़ी, छोटीसादड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पीथलवाड़ी कला, गणेशपुरा व अचलपुरा में शिविर आयोजित होंगे।
इसी तरह से 5 जुलाई को धमोत्तर की माण्डकला, पाल, सुहागपुरा की छरी, लाम्बाडाबरा, प्रतापगढ़ की सिद्धपुरा, सेमलपुर, सामली पठार, रोहनिया, पीपलखूंट की रोहनिया व पृथ्वीपुरा में शिविर आयोजित होंगे।