
बद्री अवस्थी
बलवाडा:- इन्दोर इच्छापुर हाईवे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है एक ओर लोग बड़े गड्डे से परेशान है तो वही दुसरी ओर गड्डो के कारण लग रहे जाम में मरिजो की एम्बुलेंस भी फसी रह गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
इन्दोर इच्छापुर रोड पर फोर लाइन का काम हो रहा है। नेशनल हाईवे कनाल व रोड बनवा कर आम नागरिक को राहत देना चाहती है, पर इस काम के चलते हुए पुराने रोड से नेशनल हाईवे ने मुह मोड़ लिया है। जिसके कारण आम नागरिक परेशान है। इस रोड पर बडे बडे गड्डे हो जाने के कारण आये दिन बडे वाहन खराब होकर जाम की स्थती निर्मित कर रहे हैं। शनिवार को भी जाम लगा जो करीब दस किलोमीटर लम्बा था। ग्वालु घाट से लगा जाम बलवाडा तक टु व्हिलर निकलने की स्थिति भी जाम हो गई। सवेरे दस बजे जाम में एम्बुलेंस भी खडी रही जो करीब दो बजे खुला ओर निकली।
उल्लेखनीय है कि कल बडवाह एसडीएम सत्यनारायण धरा ने कम्पनी ठेकेदारो को तत्काल गड्डे भरने के निर्देश दिए। कम्पनी ने गड्डे भरने का काम शुरू किया पर एस डी एम धरा के पलटते ही काम बन्द।
गौरतलब है कि आगामी कुछ दिनों में श्रावण माह प्रारम्भ होगा जिसमें कावड़ियों के साथ दर्शनार्थियों का आवागमन बड जायेगा कई यात्री नंगे पेर यात्रा करेंगे ऐसे मे रोड की गिट्टी व जाम दोनों घातक होगे।
ग्रामीणों ने बताया कि पुरी गर्मी नेशनल हाईवे के इन्जीनियर प्रसान्त शिव हरे को अवगत कराया पर न बड्डे रिपेयर हुए न रोड सही हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार नेशनल हाईवे नवनिर्मित रोड के बाद यह रोड पी डब्ल्यू डी के हेड ओवर होगा वह शायद इसी की राह देख रहे हैं।