युवा गीतकार/छंदकार चेतन जोशी विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में हुए सम्मानित

मिला काव्य दीप सम्मान
कांटाफोड़ जितु सिंगी :- विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में , काव्यकुल के स्वर्णाक्षर अक्षरदेह डॉक्टर कुंवर बेचैन की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में कवि सम्मेलन की चौथी पीढ़ी के ख्याति प्राप्त गीतकार/छंदकार चेतन जोशी “चेतन” का सम्मान किया गया।
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अर्पण भारद्वाज , कुलानुशासक डॉक्टर शैलेन्द्र शर्मा , मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अर्पण जैन “अविचल” , मालवी गीतकार डॉक्टर राजेश रावल “सुशील” एवं अधिवक्ता आनंद यादव आदि के कर कमलों द्वारा काव्य दीप सम्मान प्राप्त कर , जिला देवास के काव्य दीप , कवि सम्मेलन की नई पीढ़ी के मंचीय कवि चेतन जोशी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरे गीत और छंदों का सम्मान नहीं है , यह शब्दों और मातृभाषा की सेवा का उत्तरदायित्व है जो मुझे विक्रम विश्वविद्यालय में दिया गया है , इसके लिए मै मातृभाषा उन्नयन संस्थान , डॉक्टर कुंवर बेचैन स्मृति न्यास ऑस्ट्रेलिया एवं विक्रम विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान मातृभाषा उन्नयन संस्थान एवं डॉक्टर कुंवर बेचैन स्मृति न्यास ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त तत्वाधान में विक्रम विश्वविद्यालय की शलाका दीर्घा में प्रदान किया गया। सम्मानित होने पर अभिषेक जोशी शलभ गोरानी जितु सिंगी अमित जोशी मिथलेश जयसवाल अंकित जोशी आयुष तिवारी भारत जोशी अरविंद मीणा कमलेश शर्मा विष्णु मालवीय अरुण डाबी आनंद अमोदिया आदि ने बधाई शुभकामनाएं दी

jtvbharat
Author: jtvbharat