सेंधवा में मुस्लिम समाज के युवाओं ने धूम धाम से संदल का जुलूस निकाला

( साजिद राजधानी )
सेंधवा में मुस्लिम समाज ने मोहर्रम पर्व पर शुक्रवार रात को संदल का जुलूस निकाला। शहर में 50 से अधिक ताजियों का निर्माण किया गया है। मोहर्रम की 8 तारीख शुक्रवार रात को ताजियों पर संदल चढ़ाया गया।

शहर के कई क्षेत्रों जोगवाड़ा रोड, खलवाडी मोहल्ला और इमाम बाड़ा चौक से जुलूस मौलाना आजाद चौक पर पहुंचा।
इसमें मुस्लिम समाज के युवा ढोल नगाड़े बजाते हुए या हुसैन के नारे लगते हुए चल रहे थे।
संदल के जुलूस का युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।
जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रात 12 बजे किला गेट चौराहा पहुंचा। यहां सरकारी ताजिए पर संदल चढ़ाकर अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। ताशे-नगाड़ों की धुन पर समाज के युवाओं ने जुलूस में भाग लिया।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की गई। ऊंची इमारतों पर पुलिस जवान तैनात किए गए।

jtvbharat
Author: jtvbharat