
तराना :- नगर में बच्चों के भविष्य के लिए हमेशा अपना सर्वस्व लगा कर कार्य करने वाले तराना मास्टर माइंड महाविद्यालय में बी एस सी तृतीय वर्ष का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा इस उपलब्धि को पाकर महाविद्यालय ने इतिहास रच दिया इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर बलराम पाटीदार ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई देकर उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उनके माता-पिता के सहयोग के लिए लिए धन्यवाद ज्ञापित किया डायरेक्टर श्री पाटीदार ने बताया कि यह उपलब्धि छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत के साथ-साथ महाविद्यालय के सहायक प्रबंधक विनोद वर्मा ओर स्टाफ की मेहनत के दम पर हासिल किया है जो कि सभी बधाई के पात्र हैं श्री वर्मा ने भी बच्चों को बधाई दी और बताया कि हम बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हमेशा काम करते आए हैं और आगे भी हम बच्चों के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शानू कुंवर, राजदीव सिंह चावड़ा, जानवी पालोतरा,दीपिका परमार, रौनक शेख, आनंद व्यास सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल हैं