
ग्राम पंचायत राजस्व जमीन का हवाला देकर पल्ला झाड़ रही
एसडीएम पेटलावद कार्यवाही करेंगे क्या…?
धर्मेश सोनी
पेटलावद :- शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालो के पेटलावद विधान सभा क्षेत्र में हौसले बुलंद है उनको पता है रसूख के दम पर सब मैनेज कर लेंगे कोई हमारा क्या बिगड़ेगा अब देखना है पेटलावद अनुभाग की एसडीएम जिनको कानून के मामले में सख्त माना जाता है वह ग्राम करडावद में शासकीय भूमि ओर जनता के पानी पीने के हैंड पम्प को हटाकर कब्जा करने वालो के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।
यह है मामला
अजय पिता गोपाल जाति गामड़ निवासी करडावद तहसील पेटलावद जिला झाबुआ ने बताया कि राधेश्याम नगारची निवासी करडावद, राजु पिता कालु बैरागी निवासी करडावद तह. पेटलावद जिला झाबुआ
के द्वारा ग्राम करडावद में नई बस्ती में मन्नुभाई के घर के सामने स्थित शासकीय भूमि पर हेण्डपम्प स्थित था उक्त शासकीय भूमि पर कब्जा कर वहा पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।यह भूमि नई बस्ती में मन्नुभाई के घर के सामने एक शासकीय भूमि स्थित चली आई होकर उक्त भूमि पर हेण्डपम्प स्थित चला आया होकर वहा से लोगो द्वारा अपने घरो में पानी पिने का ले जाते थे।
राधेश्याम नगारची निवासी करडावद, राजु पिता कालु बैरागी निवासी करडावद तह. पेटलावद जिला झाबुआ के द्वारा उक्त हेण्डपम्प वहा से हटा दिया और वहा पर पक्का मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत को भी शिकायतकर्ता कहा गया लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नही की जा रही जिससे अतिक्रमण करने वालो के द्वारा मनमानी की जा रही होकर शासकीय भूमि पर मकान निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद ओर सरपंच ग्राम पंचायत करडावद को भी लिखित में शिकायत
समक्ष आवेदन पेश कर अतिक्रमण करने वालो को शासकीय भूमि पर मकान निर्माण करने से रोके जाने का दिया है।
इस संबंध में एसडीएम तनुश्री मीणा से चर्चा की गई तो इनके द्वारा आवेदन भिजवाने का बोला तब उनको बताया गया कि शिकायतकर्ता ने आपके यहां आवेदन दिया है । एसडीएम के द्वारा देखने का बोला गया है।
कलमकार का काम है सच्चाई को उजागर करते उसकी वास्तविक स्थिति से अवगत कराना लेकिन निर्णय तो अधिकारी को लेना होता है जो नियमानुसार हो। अब देखना यह है कि हैंड पम्प ओर शासकीय भूमि कब अतिक्रमण से मुक्त होगी।
इनका कहना
ग्राम पंचायत करडावद के सचिव
राम किशन वर्मा का कहना है कि शिकायत मिली।
शिकायत में उल्लेखित लोगों द्वारा शासकीय भूमि ओर हैंड पम्प पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है उसका पंचनामा बनाया गया है क्योंकि भूमि राजस्व की है अतः एसडीएम को प्रकरण भेजा जा रहा है।
राम किशन वर्मा
सचिव ग्राम पंचायत करडावद
*सरपंच ग्राम पंचायत करडावद को जानकारी लेने हेतु फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।