कु राधिका के सी ए होने पर किया सम्मान

राजेश नाहर 9479973888
खेतिया
वरिष्ठ शिक्षक रहे स्व. राजेश पाटिल की पुत्री कु . राधिका पाटिल ने अपने स्व.पिता के सपनों को साकार किया तथा समाज को गौरवान्वित किया है ।
बिटिया राधिका के सीए होने की उपलब्धि पर कुनबी पाटिल समाज खेतिया द्वारा उनका शाल, श्रीफल व शिल्ड भेट कर स्वागत अभिनंदन किया गया l कु राधिका पढ़ाई में सदैव अव्वल रही,कोरोना काल मे पिता के दिवंगत होने पर भी माता व भाई ने सदैव राधिका का हौसला बढ़ाया,जिससे राधिका ने सफलता प्राप्त की है l कुनबी पाटिल समाज की राधिका की यह सफलता समाज के बच्चों को निश्चित ही प्रेरणा प्रदान करेगी l
पाटिल समाज जनो ने बालिका के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिनन्दन किया व परिवारजनों को बधाई दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat