मंत्री प्रहलाद पटेल हसलपुर पहुंचे, मां माचना नदी के उदगम स्थल का पूजन किया : कहा नदियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर, इनका संरक्षण सबका दायित्व है

संघर्ष से सिद्धि अजय बचले की रिपोर्ट

आमला। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार सुबह माचना नदी के उद्गम स्थल हसलपुर का दौरा किया। उन्होंने मां माचना की पूजा-अर्चना कर नदी के पवित्र जल को नमन किया। पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश नदियों की भूमि है। यहां से कई प्रमुख नदियां निकलती हैं। मैं नर्मदा परिक्रमा नहीं करता तो नदियों के पूजन का विचार मुझे नहीं आता। माचना 84 वी नदी है जिसके उदगम स्थल का पूजन मेरे हाथों हुआ। नदियों के संरक्षण में जनजातीय समाज का सहयोग रहता है। यह समाज प्रकृति की पूजा करता है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक शासकीय जमीन पर और इसके उपरांत निजी भूमि पर पौधारोपण होगा। उन्होंने चिंता जताई कि राज्य को इन नदियों से उतना लाभ नहीं मिल रहा है, जितना अन्य राज्यों को मिल रहा है।उनके साथ आमला सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे,जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नगर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, विधायक चंद्रशेखर देशमुख,जिला सीईओ अक्षत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया, जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, उपाध्याय किशनसिंह रघुवंशी, जनपद सीईओ संजीत श्रीवास्तव, ब्लॉक समन्वयक विमल बचले, प्रदीप ठाकुर नितिन देशमुख जिला जनपद सदस्य देवकी हरी यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख,जितेन्द्र बेले दुष्यंत डोमने  सतीश हारोड़े गोपेन्द्र सिंह बघेल लखन यादव पंडित राजेंद्र उपाध्याय राजेश पंडोले विनोद वानखेडे मयूर सूरजेकर  हसलपुर जनपद सदस्य सीमा विक्रम बेले सरपंच सरस्वती निर्मल नितिन खातरकर बेले,राहुल बेले सचिव प्रदीप सोनी सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat