साईकिल से मां वैष्णो देवी यात्रा पर निकले श्रद्धालु नजीराबाद में किया गया भव्य स्वागत….

संतोष शर्मा बैरसिया 8878686878 — प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश की सुख समृद्धि के लिए साइकिल से मां वैष्णो देवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा रविवार को भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र के कोलूखेड़ी से प्रारंभ हुई। जहां मंदिर पर माता रानी की महाआरती की गई एवं श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा प्रारंभ की वहीं श्रद्धालुओं का क्षेत्रीय जनों ने भव्य स्वागत किया जिसके बाद साइकिल यात्रा प्रारंभ हुई और रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इसी तारतम्य में यात्रा का पहला रात्रि विश्राम बैरसिया क्षेत्र के नगर नजीराबाद में रहा जहां नजीराबाद स्थित हनुमान मढ़ी, श्री राधा कृष्ण मंदिर ,नीम कचहरी पर रविवार की रात्रि में ग्रामीण जनों ने यात्रियों का स्वागत किया वहीं सोमवार की सुबह यात्रा नजीराबाद से प्रारंभ की गई जहां सर्वप्रथम मां की आरती की गई तत्पश्चात ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि नर्मदा प्रसाद अहिरवार द्वारा समस्त यात्रियों का भगवा गमछा एवं तिलक लगाकर स्वागत वंदन किया गया ।इस दौरान यात्रा के प्रमुख आयोजक रामबाबू बैरागी ने बताया कि यह यात्रा का सातवां वर्ष है और हम देश की सुख समृद्धि, देश पर किसी प्रकार का संकट ना आए, ना ही किसी प्रकार की महामारी फैले और देश के सभी नागरिक सुखी और निरोगी रहे इसी कामना के लिए यह यात्रा करते हैं ।बैरागी ने आगे बताया की यात्रा लगभग 1400 किलोमीटर की रहती है जिसमें लगभग 17 दिवस लगते हैं परंतु बारिश का मौसम होने के कारण समय बढ़ भी सकता है इस यात्रा में कुल 13 श्रद्धालु पंडित रामबाबू वैष्णव ,गणेश बैरागी, गोविंद नागर ,आनंद श्रीवास ,राहुल नागर , जतिन नागर ,विष्णु नागर, आकाश मेहर ,रितेश माहेश्वरी ,मोहित विश्वकर्मा, दुर्गेश वैष्णव, श्रीनिवास वैष्णव एवं रवि मीणा शामिल है। वहीं स्वागत कार्यक्रम के दौरान शिक्षक कमल सिंह मेहर, राजू वैष्णव , पत्रकार संतोष शर्मा, शिवनारायण मीणा, भारत सिंह सोंधिया, हरिनारायण सेन, विष्णु वैष्णव ,गजराज सिंह सोलंकी , संजय दुबे,महिपाल सिंह तोमर,सत्यनारायण मीणा, बबलू तंवर सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat