बेतरतीब वाहन खड़ा किया तो खैर नहीं,,

यातायात व्यवस्था को पुलिस ने लिया संज्ञान…

मुंदी शाहरुख मंसुरी

मुंदी नगर में यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही हैं। बेतरतीब खड़े वाहन जाम की वजह बन रहे हैं। इसकी खबर दिखाने के बाद बेतरतीब खड़े वाहनों को तरीके में लाने के लिए रविवार को मुंदी पुलिस सड़क पर उतरी और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एक्सन मोड़ में नजर आई। रात्रि 8 बजे एसआई उमेश लाखरे और उनकी टीम बस स्टैंड सहित माता चौक पहुँची। यहाँ रात्रि के समय बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। इस तरह का नजारा देख पुलिस ने चालकों को जमकर सुनाया। पुलिस को देख बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया । यहाँ दूध सहित अन्य सामग्री खरीदने आए वाहन चालक रोजाना मनचाही जगह वाहन खड़े कर गायब हो जाते है। जिससे यातायात व्यवस्था गड़बड़ा जाती हैं। ऐसे दो पहिया वाहन चालकों को अपने वाहन ठीक तरीके से और सड़क पर नहीं खड़े करने की समझाइश देकर छोड़ा गया। साथ ही दूध सहित अन्य दुकानदारों को एसआई उमेश लाखरे ने कड़े शब्दों में कहा की ग्राहकों के वाहन अपने दायरे में खड़े करवाने की जिम्मेदारी दुकानदार की है। अगर किसी की भी बाइक सड़क पर खड़ी दिखी तो बाइक चालक के साथ दुकानदार पर भी चालानी कार्रवाई की जाएगी। आज सिर्फ समझाइश देकर छोड़ रहे हैं। आगे से सीधी कार्रवाही होगी और बाइक जप्त कर थाने ले जाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अब वह रोजाना नगर में ट्राफिक व्यवस्था देखेगी। और अभियान चलाकर कार्रवाही करेगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat