युवा दिलों की धड़कन “मयंक जाट” का पिपलौदा नगर में हुआ जोरदार स्वागत

बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने किया पुष्पहार पहना कर स्वागत

गौरव टांकवाल 9754518401पिपलौदा । सांझ की ओर बढ़ते सूरज के साथ जब युवा नेता मयंक जाट ने पिपलौदा नगर में कदम रखे, तो मानो पूरे नगर की रगों में जोश, उम्मीद और ऊर्जा दौड़ गई। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई उनके स्वागत में पलकें बिछाए खड़ा था। पूरा नगर आतिशबाजी की गूंज से गूंज उठा।

पुष्प वर्षा और शॉल-श्रीफल से सजे स्वागत मंच

जैसे ही मयंक जाट ने नगर में प्रवेश किया, तो स्वागत की तैयारियों की श्रृंखला उनके कदमों में बिछती गई। अलग-अलग चौक-चौराहों पर युवा और नागरिकों ने उन्हें साफा पहनाकर, पुष्पमाला और शॉल श्रीफल से सम्मानित किया।

झाला चौराहा पर राजेश टोपी मित्रमंडल, नाका नंबर 1 पर नितिन चौहान मित्रमंडल, नया बस स्टैंड पर खाटूश्याम मित्र मंडल व बलराम जाट मित्र मंडल समेत नगर के हर प्रमुख स्थल पर स्वागत की भव्य छटा देखने को मिली।

आतिशबाजी ने माहौल को ऐसा बना दिया, मानो किसी पर्व की शुरुआत हो गई हो। पूरे नगर में इस ऐतिहासिक पल को देखने सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

सेल्फी विद मयंक बनी युवाओं की पहली पसंद

युवाओं में मयंक जाट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंचों से लेकर गलियों तक सेल्फी विद मयंक का ट्रेंड छाया रहा। युवाओं ने इस पल को अपने कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड बना दिया।

इस स्वागत समारोह में नगर के हर वर्ग और समुदाय की भागीदारी दिखी, जो इस बात का संकेत है कि मयंक जाट वह शक्ति हैं, जो केवल भाषण नहीं, संवाद और समर्पण में विश्वास रखते हैं।

आयोजन में इनकी रही उपस्थिति

हनी कटारिया, कुलदीप बना, जीतू अन्ना, प्रहलाद जाट, देव पाठक, भूपेंद्र परमार, मुकेश रॉयल, गौरव टांकवाल, अजय सिंह (कालू), समरथ जाट, योगेश बाबा, मनोज परमार, राजेश पाटीदार,पिंकू बन्ना, घनश्याम धनगर, नरेंद्र सिंह , नितिन चौहान, पप्पू बैरागी, रईस मंसूरी, सोहेल शाह, राहुल पाटीदार (धामेड़ी), अभिषेक पाटीदार (धामेड़ी), कुलदीप सिंह झाला, दिलीप सिंह राठौर, सोम चौहान, आराध्या नंदेचा, भावेश राठौर, शाहिद शाह, भेरूलाल जाट, जगदीश जाट, जीवन जाट, राहुल जाट, श्यामलाल जाट, मांगूसिंह जी राठौर, संजय पुरी गोस्वामी, राजेश पांचाल, यशवंत जाट, नकुल जाट, पवन जाट, प्रीतम जाट, चंपालाल जाट, अजय जाट, विजय जाट, सचिन जाट हरीश राठौड़, मुरलीदास बैरागी , प्रताप कुशवाह , नरेन्द्र चौहान, निखिल राठौड़ ,आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat