बाग में नशा मुक्ति अभियान का हुआ शुभारंभ

जागरूकता के लिए निकाली बाइक रैली

नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक: थाना प्रभारी

विशाल बाबा नामदेव

बाग:-मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संपूर्ण प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 15 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर पुलिस थाना बाग द्वारा संपूर्ण कस्बा में बाइक रैली निकालकर आम जनता को यह संदेश दिया कि “नशे से दूरी, है जरूरी।” अंत में विजय स्तंभ चौराहे पर नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें नगर के वरिष्ठ नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए। थाना प्रभारी बाग द्वारा आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, साथ ही इससे परिवार एवं संपूर्ण समाज को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा । शपथ वाचन प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले द्वारा किया गया।
फोटो संलग्न:-

jtvbharat
Author: jtvbharat