
राजेश नाहर 9479973888
खेतिया,,,, खेतिया के दूरस्थ ग्रामीण अंचल मल्फा से 3 किलोमीटर दूर ग्राम चिचवानी को जोड़ने वाली सड़क आजादी के बाद से अब तक नहीं बन पाई चल रही। तेज बारिश के बाद लगातार हो रही है परेशानियां, ज सड़क पर बड़े बड़े गढ्ढे, पसरा हुआ कीचड़ ,छोटे नाले अत्यधिक दुविधा से ग्रामीण अपने कार्यो के लिए व पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं को इसी मार्ग से मल्फा आना होता है विद्यालय आ रही छात्राओं का कहना है कि शासन में हमें साइकील जरूर दी है किंतु इतनी खतरनाक सड़क पर चलने से कभी भी दुर्घटना का भय बना रहता है, ग्रामीणों का कहना है कि हमने हमारी उम्र में यह सड़क नहीं देखी बड़े मुश्किल से जैसे तैसे तकलीफ़ उठा कर हमें जाना पड़ता है ,मल्फा पहुंचना पड़ता है वहां से हमको सड़क की सुविधा मिलती है।
शासन ने अपने स्तर पर अनेक सड़कों का निर्माण किया है मल्फा में बने नए विद्यालय से होकर जाने वाली इस सड़क का निर्माण कब होगा यह पता नही??? ग्रामीणों की मांग है सड़क का निर्माण शीघ्रता शीघ्र हो ताकि ग्रामीण को अपने आवागम में आसानी हो सके
चिचवानी से मल्फा पढ़ने आ रही कक्षा11 वी की छात्राओं ने बारिश से भीगते हुए बताया कि हम कक्षा 9 से यहाँ पढ़ने आ रही है,3 किमी दूर गाँव से बारिश में कीचड़ व नाले के बीच से आते है,सरकार ने साईकल दी है पर सड़क ऐसी की दुर्घटना की सम्भवना बनी रहती है,
गांव के ही गोपाल चौहान व ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के बाद से यहां सड़क नही,बहुत मुश्किल होती है ,बारिश के दिनों में तकलीफ़ और बढ़ जाती है,कोई बीमारी हो तो परेशानी उठानी पड़ती है,कई बार मोटरसाइकिल से गिरे भी,बच्चों को स्कूल आने में तकलीफ़ हो रही,,सरकार को इस ओर ध्यान देकर गाँव की सड़क बनाना चाहिये,