
बाग प्रिंट डिजाइनर मोइनुद्दीन खत्री ने विदेश में फिर किया प्रदर्शन
विशाल बाबा नामदेव
बाग:-किर्गिस्तान के काराकुल शहर में अंतरराष्ट्रीय ओईमो आर्ट एंड क्राफ्ट फेस्टिवल 2025 का आयोजन हुआ जिसमें देश-विदेश से सैकड़ो शिल्पकारों ने भागीदारी कर अपने काम को प्रस्तुत किया ।
कोट किया हुआ टेक्स्ट छिपाएं
मध्य प्रदेश के छोटे से कस्बे बाग के विश्व प्रसिद्ध कलाकार व डिजाइनर मोइनुद्दीन खत्री ने अपनी प्रिंट कला के महीन और नवाचारीत कार्य को किर्गिस्तान के सबसे बड़े इंटरनेशनल फेस्टिवल प्रदर्शित कीया । इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन काराकुल शहर में 1 से 5 जुलाई 2025 तक किया गया था । किर्गिस्तान की सरकार और वर्ल्ड क्राफ्ट्स काउंसिल की सहभागीदारी से होने वाले इस खास महोत्सव मे पुरे भारत से पांच कलाकारो को आमंत्रित किया गया, जिसमें बाग के कलाकार एवं डिजाइनर मोइनुद्दीन खत्री को भी न्यौता मिला । जहां उन्होंने अपने बाग प्रिंट की जानकारी से वहा के लोगों को अवगत कराया और प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले फल-फूल जड़ी- बूटी और इनसे बनने वाले नेचुरल कलर साथ ही लकड़ी के छापे भी दिखाए। उनके पिताजी मुबारीक खत्री भी हमेशा बाग प्रिंट को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर ख्याति दिलाई है और मशहूर किया है । मुबारीक खत्री बाग प्रिंट के वह ख्याति प्राप्त शख्सियत है जिन्हें पूर्व में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । और हाल ही में राष्ट्रपति महोदया ने इंदौर में स्वयं उनसे मुलाकात भी की थी । खत्री और इनका परिवार पिछले कई वर्षों से इस शिल्प कला में कार्य कर रहे हैं।
बाग प्रिंट के सिल्क स्टॉल , स्कार्फ देश विदेश में खूब प्रचलित है जो खत्री ने किर्गिस्तान में भी प्रदर्शित किये थे। किर्गिस्तान सेंट्रल एशिया का देश है जहां रुसी कल्चर का बड़ा महत्व और मान्यता है । मोइनुद्दीन खत्री को आयोजन द्वारा प्रशंसा पत्र से भी सम्मानित किया गया यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान बाग प्रिंट में कार्य कर रहे लोगों के लिए प्रेरणादाई रहेगा एवं उत्साह वर्धन करेगा ।
खत्री का पूरा परिवार कई पीढ़ीयो से इस शिल्प कला के संयोजन में लगा हुआ है एवं निरंतर कार्य कर रहे है ।