
— मौक़े पर खड़े रहकर कराई सफाई
मुंदी- शाहरुख मंसुरी
मुंदी नगर के वार्ड क्रमांक एक केनूद पर काफी दिनों से नाली चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। रहवासियों को अपने घरों में जाने के लिए मजबूरन उसी गंदे पानी में से निकलकर जाना पढ़ रहा था। गंदे पानी से घरों के सामने व आसपास मच्छर भी पनप रहे थे। पिछले कई दिनों से यह समस्या वार्ड में बनी हुई थी। वार्डवासियों ने इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से की तो मंगलवार सुबह पार्षद प्रतिनिधि दिनेश चौधरी ने वार्डवासियों की समस्या को गंभीरता से लिया और तत्काल मौके पर स्वच्छता प्रभारी माखनलाल कानूगो को अवगत कराया तो प्रभारी ने मौके पर सफाई कर्मचारियों को बुलाकर जेसीबी की मदद से नाली में फंसा मालवा बाहर कर सफाई करवाई। और नाली के पानी की निकासी करवाई। काफी दिनों से वार्डवासी इस समस्या से परेशान थे।