नजीराबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता 17 पेटी देशी शराब की जप्त…

संतोष शर्मा बैरसिया 8878686878– जिला भोपाल देहात अंतर्गत आने वाले थाना नजीराबाद पुलिस ने सोमवार की रात्रि बड़ी सफलता हासिल की जिसमें पुलिस ने शराब से भरी फोर्ड एण्डीवर कार को जप्त किया। थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि 14 जुलाई सोमवार की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नायसमंद गुर्जरतोड़ी जोड़ पर एक सफेद कलर की कार खड़ी है जिसमें अवैध शराब भरी हुई है, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को प्राप्त सूचना से अवगत कराया जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी ने टीम गठित कर मौके पर पहुंच कर देखा तो बताए गए स्थान पर एक सफेद कलर की कार दिखाई दी वहीं पुलिस को देखकर कार में बैठा व्यक्ति कार को छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली जिसमें 17 पेटी देशी शराब पाई गई पुलिस ने शराब एवं कार एमपी 04 केजी 1261 को जप्त किया जिसकी कुल कीमत 10,69700 आंकी गई है। वहीं पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 172 / 25 धारा 34( 2 )आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अरूण शर्मा , एएसआई सागर सिंह , एएसआई उमेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat