प्रभारी शाखा प्रबंधक सुनील कुमार भार्गव, प्रभारी कैशियर अनुभव प्रकाश जैन और लक्ष्मीनारायण सोलंकी तत्काल प्रभाव से निलंबित

राजेश लोधी (गोलू)/ इंदौर फर्स्ट समाचार पत्र
====================
अशोकनगर – मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक मर्यादित गुना द्वारा शाखा चन्देरी एवं शाखा अशोकनगर में प्रभारी शाखा प्रबंधक सुनील कुमार भार्गव, अनुभव प्रकाश जैन प्रभारी कैशियर शाखा चन्देरी, लक्ष्मीनारायण सोलंकी प्रभारी कैशियर शाखा चन्देरी को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। शाखा चन्देरी एवं शाखा अशोकनगर में प्रभारी शाखा प्रबंधक के पद पर रहने के दौरान किये गये अनियमित्त आर्थिक कृत्य किये जाने से सुनील भार्गव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उल्‍लेखनीय है कि सुनील कुमार भार्गव द्वारा शाखा चन्देरी एवं शाखा अशोकनगर में प्रभारी शाखा प्रबंधक के पद पर रहने के दौरान किये गये अनियमित्त आर्थिक कृत्यों के संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच किये जाने हेतु जांच दल गठित किया गया था। गठित जांच दल के द्वारा प्रस्तुत नोटशीट में श्री भार्गव की आई.डी. से अनियमित्त आर्थिक कृत्य प्रकाश में आया है। सुनील कुमार भार्गव के द्वारा शाखा चन्देरी एवं शाखा अशोकनगर में प्रभारी शाखा प्रबंधक के पद पर रहने के दौरान किये गये अनियमित्त आर्थिक कृत्य किये जाने से सुनील भार्गव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में भार्गव का मुख्यालय शाखा कुम्भराज नियत किया गया है। गठित जांच दल द्वारा प्रस्तुत नोटशीट में अनुभव प्रकाश जैन की आई.डी. से अनियमित आर्थिक कृत्य प्रकाश में आया है। अनुभव प्रकाश जैन के द्वारा शाखा चन्देरी में प्रभारी कैशियर के पद पर रहने के दौरान किये गये अनियमित्त आर्थिक कृत्य किये जाने से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में जैन का मुख्यालय शाखा अशोकनगर नियत किया जाता है। गठित जांच दल द्वारा प्रस्तुत नोटशीट में लक्ष्मीनारायण सोलंकी की आई.जी. से अनियमित आर्थिक कृत्य प्रकाश में आया है। लक्ष्मीनारायण सोलंकी के द्वारा शाखा चन्देरी में प्रभारी कैशियर के पद पर रहने के दौरान किये गये अनियमित आर्थिक कृत्य किये जाने से लक्ष्मीनारायण सोलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में सोलंकी का मुख्यालय शाखा मुंगावली नियत किया गया है।

jtvbharat
Author: jtvbharat