पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरुरी अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन….

संतोष शर्मा बैरसिया 8878686878–विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित अर्जुन शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर विद्या बिहार बैरसिया शैक्षणिक संस्थान में बैरसिया पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदना प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की दीदी श्रीमती चंद्रकांता दांगी द्वारा किया गया अतिथि परिचय विद्या विहार प्राचार्य सुनील कुमार नागर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार सेन थाना प्रभारी बैरसिया ने बताया कि नशे की लत हमारे लिए अभिशाप है और इस अभिशाप से मुक्ति के लिए मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा अभियान चलाया है। रोज-रोज नशे के कारण अनेक घटना एवं दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है यदि हमने समय रहते हुए इसको रोकने का प्रयास नहीं किया तो नशा ही नाश का मूल कारण बन जाएगा अतः हम शपथ पूर्वक वचन लेते हैं कि नशे से मुक्ति दिलाना है। वहीं अर्जुन शिक्षा समिति सचिव दीपक दुबे ने बताया कि समाज में व्याप्त नशे की लत से कैसे मुक्ति पाई जा सकती है, तथा नशा हम सभी के लिए एक अभिशाप है हम सभी को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए एवं हमारे नगर गांव घर परिवार सभी को नशा मुक्ति का संदेश देकर नशे से मुक्त करना हमारा प्रयास होना चाहिए।कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से भैया बहिनों ने नशे से मुक्ति का संदेश दिया साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पॉलिथीन से कैसे बचा जा सकता है इसका मंचन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat