
पार्षद ओमवती विश्वकर्मा ने इसके साथ लोको हनुमान मंदिर के सामने की मुख्य सड़क के सुधार की मांग भी रखी
अजय बचले की रिपोर्ट
आमला। रेलवे स्टेडियम आमला में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत आज श्री दुर्गादास उइके केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार आमला पहुंचे यहां पर वार्ड क्रमांक 11 रेलवे कालोनी आमला स्थित रेलवे स्टेडियम में पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुएं।
इस अवसर पर रेलवे कालोनी आमला की पार्षद ओमवती विश्वकर्मा ने केंद्रीय मंत्री डी डी उइके को ज्ञापन सौंपकर रेलवे कालोनी की प्रमुख समस्याओं को रखा।
इसके अंतर्गत उन्होंने बताया कि आमला में खिलाड़ियों के लिए कोई भी सर्वसुविधा युक्त खेल मैदान नहीं है।इस बाबत रेलवे स्टेडियम जो कि शहर के मध्य में स्थित है इस स्टेडियम का जीर्णोद्धार करवाया जावे स्टेडियम में अन्य सुविधाओं का विस्तार करवाए।रेलवे कालोनी स्थित सरस्वती पार्क जो कि वर्तमान में जर्जर स्थिति में है इस पार्क का सुधार कार्य करवाया जावे पार्क में खेलकूद उपकरण, पाथ वे निर्माण,सौंदर्यीकरण,पर्याप्त लाइट सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार करवाया जावे तथा जिससे इसका लाभ बच्चो सहित अन्य लोगों को इसका लाभ मिल सके पार्क का जीर्णोद्धार करवाया जावे।लोको हनुमान मंदिर के सामने की सड़क सहित बारा क्वाटर शिव मंदिर के सामने की सड़क, एवं रेलवे कालोनी आमला की अन्य सड़कों का सुधार करवाया जावे।सड़क का सुधार कार्य शीघ्र हो । साथ ही रेलवे कालानी के आवासों का सुधार कार्य,शुद्ध पेयजल की सतत् आपूर्ति की व्यवस्था आदि के कार्य हो। एवं विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री उइके ने कहा कि इसे वे शीघ्र ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और इसका त्वरित निराकरण का पूरा प्रयास करेंगे