
कई बरसों से चल रहा है श्रावण मास में काफी विशाल काफिला के साथ कावड यात्रा आयोजन
लगभग 20 किलोमीटर की यात्रा ककरा घाट से डमरू घाटी तक
जिला नरसिहपुर
रिपोर्ट अमित भाटिया
(तेंदूखेड़ा )मां नर्मदा अंचल क्षेत्र के अंतर्गत. अब यहां पर श्रवण प्रारंभ होने के प्रथम दिन से ही जहां- कहां पर मां नर्मदा जी का जल लेकर भोलेनाथ के दरबार में कावड़ यात्रा प्रारंभ होने लगी है जैसा कि सभी जानते हैं पूर्व विधायक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता संजय शर्मा काफी लंबे समय से प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के दौरान सोमवार के दिन विशाल कावड यात्रा का आयोजन करते आ रहे हैं इस वर्ष भी यह यात्रा 4 अगस्त 2025 दिन सोमवार को आयोजित की गई है जो प्रातः ठीक 8:00 से मां नर्मदा जी के ककरा घाट तहसील तेंदूखेड़ा में मां नर्मदा जी की पूजा अर्चन होगी और भक्तगण मां नर्मदा जी का जल कावड़ मैं भरकर मैया नर्मदा जी मैया भोलेनाथ की विशाल जय घोष धर्म वातावरण के साथ ककरा घाट से लगभग 20 किलोमीटर दूर डमरू घाटी प्रस्थान करेंगे रास्ते भर जगह-जगह मां नर्मदा भक्त पूर्व विधायक संजय शर्मा के साथ विशाल धर्म यात्रा के रूप में यह कावड़ यात्रा पहुंचेगी जहां भगवान भोलेनाथ जी का विशाल रुद्राभिषेक पूजा पाठ महा आरती अभिषेक किया गया है और यहां पर पूर्व विधायक संजय शर्मा की तरफ से विशाल भंडारा का आयोजन भी प्रत्येक वर्ष किया जाता है इस यात्रा के दौरान रास्ते भर भक्तगणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह कावड़ यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का स्वागत सत्कार भंडारा प्रसाद चाय नाश्ता भोजन प्रसादी फलाहार जल बिस्किट फास्ट फूड की व्यवस्था जगह-जगह भक्तों के लिए की गई है। पूर्व विधायक मां नर्मदा भक्त संजय शर्मा के मार्गदर्शन में कावड़ यात्रा समिति ने सभी उपस्थित का आग्रह किया है