वृक्षों को पल्लवित करने का दायित्व शहर की जनता को लेना पडे़गा – विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम के नागरिक आने वाले समय में देखेंगे नया रतलाम-महापौर प्रहलाद पटेल
आनन्द उत्सव के बीच 3.56 करोड़ लागत की शास्त्री नगर सिटी फोरलेन का हुआ लोकार्पण
नगर निगम रतलाम की अनूठी पहल
उपेंद्र पाटोदिया रतलाम
शहर के शास्त्री नगर में सिटी फोरलेन निर्माण के बाद रविवार शाम इसका भव्य शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने किया इस अवसर पर विकास की बात के साथ फन तथा मस्ती के तहत आनंद उत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय निर्मल कटारिया जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया पार्षद मनीषा चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता पार्षदगण जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे
इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि आज का अवसर खाने-पीने घूमने का है यह अनौपचारिक कार्यक्रम हैआज के समय में वृक्षों को पल्लवित करने का दायित्व शहर की जनता को लेना पडे़गा वृक्षों की सुरक्षा करना और पल्ल्वित करना इस कार्य में कॉलोनीवासी रूचि नहीं लेंगे तब तक यह सार्थक नहीं होगा रतलाम में विकास के इस दौर में हमने कई कामों को आगे बढ़ाया है सड़के बनने से रहवासी क्षेत्रों के दाम बढ़ेंगे मंडी को यहां से स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भेजा है उक्त भूमि पर कॉम्प्लेक्स बनाएंगे रतलाम में विकास का यह क्रम जारी रहेगा नगर को महानगर बनाएंगे
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम के विकास का मॉडल विधायक और हमने तैयार किया है जिसे हम आप सभी के बीच लाए है नगर का कायाकल्प हम कर रहे है आने वाले समय में हम आपको नया रतलाम लाकर देंगे नगर की स्वच्छता आपके हाथ में है हमारे शहर की जनता की सोच स्मार्ट है हम विकास की सौगात आपको देते रहेंगे शास्त्री नगर में आयोजित आनंद उत्सव में फन एवं मस्ती के नजारे दिखाई दिए यहां फूड जोन के साथ शहरवासियों के लिए कई आकर्षण भी रहे कार्यक्रम के तहत शहर में पूर्व में किए गए विकास कार्यों का प्रजेंटेशन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया
प्रारंभ में विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप महापौर प्रहलाद पटेल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय निर्मल कटारिया मनोहर पोरवाल बलवंत भाटी अनिता कटारिया सोना शर्मा अनिता पाहूजा करण वशिष्ठ क्षेत्रिय पार्षद मनीषा विजय सिंह चौहान महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया धर्मेन्द्र व्यास विशाल शर्मा मनोहरलाल राजू सोनी सपना त्रिपाठी पप्पू पुरोहित रामूभाई डाबी रणजीत टांक धर्मेन्द्र रांका परमानन्द योगी योगेश पापटवाल निशा सोमानी शबाना अनिता वसावा आयुषी सांखला कविता चौहान हीना मेहता प्रीति कसेरा
माया पांचाल पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी पूर्व पार्षद सुशील सिलावट पार्षद प्रतिनिधि जयेश वसावा गौरव त्रिपाठी शेरू पठान जलज सांखला संजय कसेरा हार्दिक मेहता राजेन्द्र चौहान राकेश परमार आदि ने शास्त्री नगर 4 लेन सड़क का फीता काटकर व सेंटर लाईटिंग का बटन दबाकर लोकार्पण किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat